Majhi Ladki Bahin Yojana: Online Apply, Beneficiary List, Status

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का संचालन किया जा रहा है इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए राज्य की महिलाओं को Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply करना होगा।

अगर आप महाराष्ट्र राज्य की महिला निवासी हैं तो आपके लिए हमारा आज का आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि आज हम आपको अपनी आर्टिकल में इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया जरूरी दस्तावेज, पात्रता आदि से जुड़ी सभी जानकारी साझा करने जा रहे हैं, आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर इस योजना में आसानी से आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकती हैं-

Majhi Ladki Bahin Yojana

Majhi Ladki Bahin Yojana क्या है?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की बहनों एवं महिलाओं के लिए हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है ताकि महिला लाभार्थी इस राशि का उपयोग सीधे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकें।

महाराष्ट्र राज्य में काफी ऐसे परिवार की महिला है जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 की शुरुआत की है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब परिवार की महिलाओं एवं बहनों के लिए हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता राशि देने का ऐलान किया है, ताकि इस सहायता राशि का उपयोग महिला अपनी आवश्यकता को पूरा करने और परिवार के भरण पोषण में कर सकें।

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Highlight

योजना का नामMukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana
राज्य महाराष्ट्र
साल 2024
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
लाभ हर महीने 1500 रूपए की सहायता राशि
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग (महाराष्ट्र )
आवेदन का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ नीचे दिए गई पात्रता के आधार पर राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा-

  • आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • महिला लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला परिवार की वार्षिक आय 250000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला लाभार्थी का अपना बैंक खाता होना चाहिए।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Form भरते समय कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि आवेदक महिला लाभार्थी के पास होना अनिवार्य है। जरूरी दस्तावेज की सूची कुछ इस प्रकार है-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट फ़ोटो

Majhi Ladki Bahin Yojana Important Date

आवेदन करने की तिथि 1 जुलाई 2024
अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024
प्रारूप सूचि जारी 16 से 20 जुलाई
सूचि पर आपत्ति शिकायत 21 से 30 जुलाई
लिस्ट जारी होने की तिथि 1 अगस्त 2024
योजना का लाभ प्रारम्भ 14 अगस्त 2024

Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply कैसे करें?

अगर आप महाराष्ट्र राज्य की महिला निवासी हैं और आपके पास ऊपर दिए गए सभी जरूर दस्तावेज और पात्रता है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस योजना में आवेदन करके सरकार की तरफ से हर महीने ₹1500 की सहायता राशि प्राप्त कर सकती हैं-

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट को होम पेज पर आपको अर्जदार लॉगिन का विकल्प मिलेगा इसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
  • अर्जदार लॉगिन विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहां पर आपको Create Account पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप Create Account पर क्लिक करेंगे बैसे ही आपके सामने Majhi Ladki Bahin Yojana Registration Form खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी जैसे – पूरा नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, डिस्ट्रिक, तालुका, आदि को दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड डालकर Signup के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। जिसे आपको यहां पर वेरीफाई करना होगा।
  • इतना करते ही आपका यहां पंजीकरण हो जाएगा।
  • पंजीकरण पूर्ण होने के बाद आपको दोबारा वेबसाइट के होमपेज पर जाकर यूजर नाम पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही आपको मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का विकल्प मिल जाएगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Majhi Ladki Bahin Yojana Form खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई गयी सभी जानकारी जैसे कि – अपना नाम, पिता/पति का नाम, आधार कार्ड, गॉव, जिला, बैंक खाता विवरण, आईएफसी कोड, बैंक शाखा आदि को एक -एक करके ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजो को उपलोड करना होगा।
  • अब एक बार फॉर्म जांच करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।

Majhi Ladki Bahin Yojana Status कैसे चेक करें?

अगर आप योजना में आवेदन कर चुकी है और अब चेक करना चाहती है कि आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार हुआ है या नही तो नींचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको Majhi Ladki Bahin Yojana Official Website – https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको यूजर नाम, पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही आप वेबसाइट के मुख्य पेज पर आ जायेंगे। यहां पर आपको योजना के सेक्शन में आवेदन स्थिति जांचे का विकल्प मिलेगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर आपको आवेदन संख्या दर्ज करके कैप्चा कोड डालकर स्थिति जांचे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने आपके फॉर्म की स्तिथि निकलकर आ जायेगी।

Majhi Ladki Bahin Yojana Beneficiary List कैसे चेक करें?

महाराष्ट्र राज्य के जिन महिलाओं ने इस योजना में आवेदन किया है उन आवेदन फॉर्म का सत्यापन विभाग के द्वारा पूरा किया जा चुका है जिसकी सूची भी विभाग के द्वारा जारी की जा चुकी है। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा। उन्ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर आपने योजना में आवेदन किया है तो आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके Majhi Ladki Bahin Yojana List में नाम जरूर चेक करना लेना चाहिए-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको यूजर नाम, पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको वेबसाइट के मुख्य पर Majhi Ladki Bahin Yojana Beneficiary List मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
  • अब आपको नया पेज मिलेगा यहां पर आपको अपना जिला, तालुका, गॉव ब्लॉक आदि का चुनाव करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने Majhi Ladki Bahin Yojana List 2025 खुलकर आ जायेगी। जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।

सरकार की अन्य योजनाएं –

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना क्या है?

Majhi Ladki Bahin Yojana 2025 की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य में की गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि दी जाती है।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का लाभ किसे दिया जाएगा?

इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य की उन सभी महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच है

महाराष्ट्र माझी लड़की बहिन योजना 2024 के तहत कितने रूपए मिलते हैं?

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि दी जाती है।

माझी लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र में आवेदन कैसे करें?

Majhi Ladki Bahin Yojana Oficial Website https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाकर योजना में आवेदन कर सकते है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की सभी जानकारी साझा की है। हम आशा करते हैं कि दीदी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी और आप हमारे इस आर्टिकल में दिए जानकारी के अनुसार इस योजना में अपना आवेदन कर चुके होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top