Lakhpati Didi Yojana: Eligibility, Benefit, Online Apply | lakhpatididi.gov.in

Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजना को संचालन सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जब हम महिलाओं के इतने रुपए की सरकारी योजनाओं की बात करते हैं तब लखपति दीदी योजना का नाम जरूर आता है इस योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2023 में की थी।

Lakhpati Didi Yojana 2025 के अंतर्गत महिलाओं को लखपति बनने के लिए ₹500000 तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है वह भी किसी बिना ब्याज दर के, भारत सरकार ने इस योजना के तहत देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है।

इस योजना के अंतर्गत महिला लोन प्राप्त करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है वह Lakhpati Didi Yojana Online Apply करके योजना का लाभ ले सकती है। योजना में आवेदन करने हेतु जरूरी पात्रता, दस्तावेज आदि की जानकारी हमारे इस आर्टिकल में नीचे उपलब्ध है। तो चलिए जानते हैं-

Lakhpati Didi Yojana

Lakhpati Didi Yojana क्या है?

लखपति दीदी योजना की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 2023 में की गई थी। स योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाता है इस लोन राशि का उपयोग करके महिलाएं अपना खुद का कोई भी बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

इतना ही नहीं योजना के तहत शामिल की गई महिलाओं को व्यवसाय संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि उन्हें व्यवसाय करने में किसी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े। भारत सरकार ने देश की 3 करोड़ महिलाओं को योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

Lakhpati Didi Yojana Overview

योजना का नाम लखपति दीदी योजना
साल 2024-25
लाभार्थी देश की महिलाएं
लाभ 1 लाख रूपए से लेकर 5 लाख रूपए तक लोन बिना दर के
उद्देश्य महिलाओं को लखपति बनाना
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://lakhpatididi.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य

भारत में काफी ऐसी महिलाएं हैं जो अपना खुद का व्यवहार शुरू करना चाहती है लेकिन उनके पास व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं होती है ना ही कोई कौशल होता है। जिस वजह से वह चाहकर भी अपना कोई व्यवसाय शुरू नहीं कर पाती है।

लेकिन भारत सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यवसाय से जोड़ना है। इस योजना के तहत भारत सरकार की तरफ से महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹500000 तक का लोन और व्यवसाय संबंधित निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी जानिए –Majhi Ladki Bahin Yojana: Online Apply, Beneficiary List, Status

Lakhpati Didi Yojana के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹500000 तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
  • महिलाओं को व्यवसाय संबंधित जैसे कृषि, पशु पालन, सिलाई आदि से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को एसएचजी के माध्यम से वित्तीय सहायता राशि भी दी जाएगी।
  • इस योजना में महिलाओं के हित में मंत्रालय एवं संसाधनों के द्वारा चलाई जा रही 20 से अधिक योजनाओं को जोड़ा जाएगा।

Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता

लखपति दीदी योजना का लाभ महिलाओं को नीचे दी गई पात्रता के आधार पर दिया जाएगा-

  • आवेदक महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला लाभार्थी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Lakhpati Didi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने वाली महिला लाभार्थी के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना अनिवार्य है-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बिजनेस प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट फ़ोटो

Lakhpati Didi Yojana Online Apply कैसे करें?

अगर आप भारतीय महिला हैं और अपना खुद का कोई व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके इस योजना में आवेदन करके व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से लोन राशि प्राप्त कर सकती हैं-

  • Lakhpati Didi Yojana Apply Form https://lakhpatididi.gov.in/ ववेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको विवरण में दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Lakhpati Didi Yojana Form खुल जायेगा।
  • इन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब मांगे गए दस्तावेजो को अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका योजना में आवेदन हो जाएगा और आपके यहां एक रसीद मिल जाएगी जिसे आपको प्रिंट करके रख लेना है.

Lakhpati Didi Yojana ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं-

  • Lakhpati Didi Yojana Form भरने के लिए आपको सबसे पहले अपने ब्लॉक या महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय से आपको आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारी को एक-एक करके ध्यान पूर्वक भरें
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को संगलन करें।
  • अब एक बार आवेदन फार्म की जांच कर लें और जांच करने के बाद वापस कार्यालय में फॉर्म को जमा कर दें
  • इस तरह से आपका ऑफलाइन आवेदन हो जाएगा और कार्यालय से आपको एक रसीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है.

सरकार की अन्य योजनाएं –

Lakhpati Didi Yojana Related FAQ

लखपति दीदी योजना क्या है?

Lakhpati Didi Yojana 2025 की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।

लखपति दीदी योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी।

लखपति दीदी योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना के तहत कितना लोन दिया जाता है?

इस योजना के तहत महिलाओं को ₹100000 से लेकर ₹500000 तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को लखपति बनाना है।

लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों हैं जिनकी जानकारी ऊपर उपलब्ध है

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में लखपति दीदी योजना से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में अवगत कराया है हम आशा करते हैं कि दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी और आप अपना इस योजना में आवेदन कर चुके होंगे। धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top