Kamdhenu Yojana Odisha: भारत सरकार से लेकर सभी राज्य सरकार अपने-अपने राज्य में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उड़ीसा राज्य सरकार ने भी अपने राज्य में दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए Kamdhenu Yojana Odisha की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही डेयरी समितियों को मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि भी दी जाएगी। अगर आप उड़ीसा राज्य में निवास करते है और पशुपालन करते है तो आपके लिए यह काफी कल्याणकारी योजना साबित होने वाली है।
बाकी योजना का लाभ राज्य के नागरिकों को आसानी से मिल सकें। इसके लिए आज हम अपने इस आर्टिकल में Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha Online Apply प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं साथ योजना के लिए जरूरी पात्रता एवं दस्तावेजो के बारे में भी जानेंगे। तो आइए जानते है-
Table of Contents
Kamdhenu Yojana Odisha क्या है?
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार छोटी डायरी इकाइयों को स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी साथी गाय के बच्चों के लिए सस्ते दरों पर योजना के अंतर्गत चारा उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण जी ने योजना की शुरुआत करते हुए पशुधन बीमा के तहत बीमा के कवरेज को बढ़ाने तथा देरी सहकारी समितियां को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री जी ने मानसून मीट 2024 के उद्घाटन सत्र के दौरान इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है।
Odisha Kamdhenu Yojana 2024 का संचालन करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने 1423.47 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। यह बजट राशि अगले 5 वर्षों तक योजना का समर्थन करने के लिए जारी किया गया है।
Providing major boost to dairy sector and #milk production across the state, #Odisha CM Shri @MohanMOdisha has launched the 'Mukhyamantri Kamadhenu Yojana' with an outlay of ₹1423.47 crore. Under the new programme, State Government will provide assistance for establishing small…
— CMO Odisha (@CMO_Odisha) September 14, 2024
Kamdhenu Yojana Odisha Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कामधेनु योजना |
आर्टिकल का नाम | Kamdhenu Yojana Odisha |
राज्य का नाम | ओडिशा |
साल | 2024 |
योजना काब शुरू हुई | 13 सितंबर 2024 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
योजना के लिए बजट राशि | 1423.47 करोड रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dahvs.odisha.gov.in/ |
Kamdhenu Yojana Odisha की विशेषताएं
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना की क्या-क्या विशेषताएं हैं उसके कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं जिन्हें आपको जरुर पढ़ लेना चाहिए
डेयरी सहकारी समितियों की मजबूती
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के अंतर्गत डेयरी सहकारी समितियों की मजबूती के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
गाय के बछड़े के लिए सब्सिडी पर चारा
इस योजना के तहत सरकार अगले 5 सालों तक गाय को बछड़ो को सब्सिडी पर चारा उपलब्ध कराएगी। ताकि सुनिश्चित हो कि पशु स्वस्थ रहे।
पशुधन बीमा कवरेज
पशुपालन में वित्तीय जोखिम कम करने के लिए सराकर न योजना के अंतर्गत पशुधन के किए बीमा कवरेज को बढ़ाने आ निर्णय लिया है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ साझेदारी
Kamdhenu Yojana Odisha के अंतर्गत राज्य सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर काम करने निर्णय लिया है। इस साझेदारी में बरहरपुर में एक वैक्सीन उत्पादन इकाई और भुवनेश्वर में एक आधुनिक फ़ीड विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़िए –Odisha Subhadra Yojana List 2024: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा पैसा, ऐसे चेक करें अपना नाम
Kamdhenu Yojana Odisha के लाभ
Mukhyamantri Kamdhenu Yojana 2024 के क्या-क्या लाभ है वह कुछ इस प्रकार है-
- इस योजना के अंतर्गत सरकार नस्ल की गाय और उन्नत भैंसों की खरीद के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी
- मवेशियों के बीमा पर सरकार की तरफ से 187 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत बीमा लागत का 85% पैसा सरकार की तरफ से खर्च किया जाएगा। बाकी का शीश 15 फ़ीसदी पैसा किसानों को खुद खर्च करना होगा।
- मुख्यमंत्री कामधेनु योजना उड़ीसा के अंतर्गत बछड़े के चारे और 24 घंटे पशु स्वास्थ्य की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
Kamdhenu Yojana Odisha के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा। जो की निम्लिखित है –
- इस योजना में आवेदनकर्ता लाभार्थी उड़ीसा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।।
- इस योजना में केवल छोटे एवं सीमांत किसान आवेदन कर सकते है।
- पशुपालन करने वाली महिलाएं भी योजना के लिए पात्र है।
- राज्य में पंजीकृत डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य भी इस योजना में आवेदन कर सकते है।
Kamdhenu Yojana Odisha के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फ़ोटो
Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha Online Apply कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://dahvs.odisha.gov.in/ पर जाना होगा।

- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
- रजिस्टर करने के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही आपको Kamdhenu Yojana Odisha Online Apply का विकल्प मिल जाएगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Kamdhenu Yojana Form खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गयी जानकारी जैसे – नाम, पता, खेती का विवरण बैंक खता विवरण आदि को ध्यानपूर्वक भरना होगा
- इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही इस योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।
उड़ीसा सरकार की अन्य योजनाएं –
- Harischandra Sahayata Yojana: अंतिम संस्कार के लिए सरकार देगी ₹2000 से ₹3000 तक आर्थिक सहायता राशि, यहां जानिए पूरी जानकारी
- Madhubabu Pension Yojana Application Status Check: मधुबाबू पेंशन योजना एप्लीकेशन स्टेटस 2 मिनट में करे चेक
Kamdhenu Yojana Odisha Related FAQ
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना कहाँ शुरू किया गया है?
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना की शुरुआत उड़ीसा राज्य में की गई है।
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है।
कामधेनु योजना कब शुरू हुई?
उड़ीसा कामधेनु योजना की शुरुआत 13 सितंबर 2024 को की गई।
मुख्यमंत्री कामधेनु योजना का लाभ किसे दिया जाएगा?
इस योजना का लाभ राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों को दिया जाएगा
Kamdhenu Yojana में आवेदन कैसे करें?
कामधेनु योजना में आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं इसके बारे में ऊपर भी हमने बताया है
निष्कर्ष
आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में Kamdhenu Yojana 2024 से जुड़ी सभी जानकारी को साझा किया है। हम आशा करते हैं की दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।