Ladli Laxmi Yojana Certificate Download: मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा बालिकाओं की प्राइमरी शिक्षा से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का संचालन किया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब परिवार की बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई, शादी के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। MP Ladli Laxmi Yojana के अंतर्गत बालिकाओं को 143000 का आश्वासन प्रमाण पत्र (Ladli Laxmi Yojana Certificate) भी दिया जाता है।
समय-समय पर बालिकाओं को इस आश्वासन प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती रहती है, इसलिए आज के आर्टिकल में हम Ladli Laxmi Yojana Certificate Download करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आप अपनी बेहतर जानकारी के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें-
Table of Contents
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?
लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। यह योजना मुख्य रूप से बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी शादी तक अलग-अलग किस्तों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
जैसे कि जब बालिका का जन्म होता है तब योजना के तहत ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है और जब बालिका छठी क्लास में आती है तब उसको ₹2000 और नौवीं क्लास में आने पर ₹2000 और 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है इसके आगे अगर बेटी स्नातक डिग्री प्राप्त करती है तो उसे 50000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है
बालिका जब अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेती है और जब बालिका शादी के योग्य हो जाती है, तब शादी के समय पर सरकार के द्वारा 51000 की एक मुफ्त राशि दी जाती है। ताकि बालिका का विवाह धूमधाम से किया जा सके।
Ladli Laxmi Yojana Certificate Download Highlight
योजना का नाम | लाड़ली लक्ष्मी योजना |
आर्टिकल का नाम | Ladli Laxmi Yojana Certificate Download |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
योजना का उद्देश्य | बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी शादी तक आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना |
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladlilaxmi.mp.gov.in |
Ladli Laxmi Yojana Certificate Download के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना सेर्टिफिकेट डाउनलोड करने वाली बालिका को नीचे दिए गए पात्रताओं को पूरा करना होगा –
- आप एमपी राज्य के निवासी होना चाहिए।
- बेटी का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ हो
- परिवार की 2 बेटियां ही योजना का लाभ ले सकती है.
- परिवार में कोई सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
Ladli Laxmi Yojana Certificate Download के लिए दस्तावेज
अगर आप लाड़ली लक्ष्मी योजना सेर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते है तो आपके पास नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है –
- आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता – पिता का पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पंजीयन क्रमांक संख्या
- आदि
Ladli Laxmi Yojana Certificate Download कैसे करें?
अगर आप अपनी बेटी का MP Ladli Laxmi Yojana Certificate Download करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आने को बाद आपको नीचे की तरफ प्रमाण पत्र के नीचे दिए गए क्लिक करें का विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको आवेदन पंजीयन क्रमांक संख्या को दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड डालकर देखें के बटन पर क्लिक करना होगा।

- देखें बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी जैसे – आवेदन क्रमांक, लाड़ली का नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाइल आदि निकलकर आ जायेगी।

- यही पर आपको कार्नर में प्रमाण पत्र देखें का बटन मिलेगा। उसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।

- अब आपको सामने Ladli Laxmi Yojana Certificate ओपन हो जाएगा। यहां से इसे प्रिंट कर लेना है।
- तो इस तरह से आप इसे डाउनलोड कर सकते है।
सरकार की अन्य योजनाएं
- Lek Ladki Yojana Form: लड़कियों को सरकार दे रही है पूरे 101000 रुपए, यहाँ जाने पूरी जानकारी
- Free Silai Machine Yojana 2024: फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, महिलाएं यहाँ करें आवेदन
- कन्या सुमंगला योजना Online Apply: बालिकाओं को सरकार दे रही है ₹25000, ऐसे भरें फॉर्म
FAQ For – Ladli Laxmi Yojana Certificate Download
लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?
Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024 मध्य प्रदेश की योजना है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सहायता राशि दी जाती है।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
MP Ladli Laxmi Yojana Online Apply आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana Helpline Number – 18002334251 है।
Ladli Laxmi Yojana Certificate Download कैसे करें?
Ladli Laxmi Yojana Official Website पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
मैं लाड़ली लक्ष्मी योजना पंजीयन संख्या भूल गयी हूँ क्या करूँ?
अगर आप लाड़ली लक्ष्मी योजना पंजीयन संख्या भूल गए तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त कर सकते है.
लाड़ली लक्ष्मी योजना की वेबसाइट कौन सी है?
MP Ladli Laxmi Yojana Official Website https://ladlilaxmi.mp.gov.in है.
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने आपको आपने इस आर्टिकल में Ladli Laxmi Yojana Certificate Download के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताया है, आशा करते है की दी गयी स्टेप्प को फॉलो करके आप सेर्टिफिकेट डाउनलोड कर चुके होंगे। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।