Haryana Mahila Samridhi Yojana: हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य में निवास करने वाली महिलाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हरियाणा राज्य में निवास करने वाली अनुसूचित जाति की महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से ₹60000 का लोन दिया जाएगा। योजना के तहत दिए जाने वाले लोन राशि पर महिला लाभार्थी को बहुत कम ब्याज चुकाना होगा।
अगर आप हरियाणा राज्य में निवास करती हैं और अपना खुद का कोई स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं तो आपके लिए यह काफी कल्याणकारी योजना साबित हो सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए Haryana Mahila Samridhi Yojana Online Apply करना होगा।
आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024 से जुड़ी सभी जानकारी साझा करने जा रहे है। ताकि आप आसानी से योजना में आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकें। तो आइए जानते है-

Table Of Content
Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024 क्या है?
महिला समृद्धि योजना हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई है कल्याणकारी योजना है इस योजना को राज्य की महिलाओं के हित में शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार राज्य में निवास करने वाली अनुसूचित जाति की महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए महज 5% प्रतिशत ब्याज दर पर ₹60000 तक का लोन उपलब्ध करा रही है।
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम विभाग की तरफ से महिला समृद्धि योजना के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। राज्य के जो अनुसूचित जाति की इच्छुक महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, वह इस योजना में आवेदन करके योजना का लाभ ले सकती हैं।
Haryana Mahila Samridhi Yojana Overview
योजना का नाम | महिला समृद्धि योजना |
राज्य का नाम | हरियाणा |
साल | 2024 |
लाभार्थी | राज्य की SC वर्ग की महिलाएं |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना |
लाभ | व्यवसाय शुरू करने के लिए 60,000 रूपए का लोन |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://saralharyana.gov.in/ |
Haryana Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत शामिल व्यवसाय
- ब्यूटी पार्लर
- बुटीक
- चूड़ी की दुकान
- चाय की दुकान
- सिलाई की दुकान
- कपड़े की दुकान
- कॉस्मेटिक की दुकान
Haryana Mahila Samridhi Yojana के लिए पात्रता
योजना का लाभ नीचे दी गयी पात्रता के आधार पर दिया जाएगा-
- आवेदक महिला हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला अनुसूचित जाति से सम्बंध रखती हो।
- महिला की आयु 18 बर्ष से 45 बर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला लाभार्थी के परिवार की बार्षिक आय 3 लाख से अधिक नही होनी चाहिए।
Haryana Mahila Samridhi Yojana के लिए दस्तावेज
Haryana Mahila Samridhi Yojana Form भरने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज का होना अनिवार्य है-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकॉउंट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट
Haryana Mahila Samridhi Yojana में आवेदन कैसे करें?
अगर आप इन योजना में आवेदन करना चाहती है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले आपको सरल पोर्टल वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाना होगा।
- पोर्टल वेबसाइट पर आपको New User? Register Here का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।

- New User? Register Hereपर क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करें और राज्य का नाम चुनाव करें इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Submit Button पर क्लिक करें।

- Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका पोर्टल पर पंजीकरण हो जाएगा।
- पंजीकरण करते ही आपको लॉगिन आईडी, पासवर्ड मिल जाएगा।
- लॉगिन आईडी, पासवर्ड डालकर पोर्टल वेबसाइट पर लॉगिन करें।

- लॉगिन करते ही आपको Haryana Mahila Samridhi Yojana का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Mahila Samridhi Yojana Form खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- अब मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें और अंत में Submit Button पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।
सरकार की अन्य योजनाएं –
- Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपए, यहां करें आवेदन
- Maiya Samman Yojana 5th Installment: झारखंड सरकार का बढ़ा ऐलान, अब महिलाओं को मिलेंगे 2500 रूपए
Mahila Samridhi Yojana Related FAQ
हरियाणा महिला समृद्धि योजना का लाभ किसे मिलेगा?
Mahila Samridhi Yojana की शुरुआत हरियाणा राज्य में की गई है। योजना के अंतर्गत महिलाओ को व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत कितना अलोन मिल सकता है?
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को व्याख्या शुरू करने के लिए ₹60000 का लोन दिया जाता है।
महिला समृद्धि योजना हरियाणा में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
आवेदक महिला लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए
महिला समृद्धि योजना हरियाणा में आवेदन कैसे करें?
Haryana Mahila Samridhi Yojana Apply करने के बारे में सभी जानकारी ऊपर दी गई है।
निष्कर्ष
आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में महिला समृद्धि योजना हरियाणा के बारे में सभी जानकारी साझा की है, आशा करते है की दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रही होगी।