Nanda Gaura Yojana 2025-26: उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में महिलाओं के हित गौरा नंदा योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत राज्य सरकार राज्य बेटियों के जन्म पर 62000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।
योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि बेटी को 2 चरणों मे दी जाएगी। पहला चरण जब बेटी का जम्म होगा तब बेटी को 11000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वही दूसरे चरण जब बेटी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर लेगी तब 51000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को बेटी जन्म देने के बाद 6 महीने के अंदर आवेदन फॉर्म भरना होगा। Nanda Gaura Yojana PDF Form भरने की सभी जानकारी नीचे हमारे ईद लेख में साझा की गई है। कप अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें-
नंदा गौरा योजना क्या है?
नंदा गौरा योजना उत्तराखंड राज्य सरकार की बेटियों के लिए शुरू की गई काफी महत्वाकांक्षी योजाना है। यह योजना राज्य में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी 12वीं की पढ़ाई तक आर्थिक मदद प्रदान करेगी। ताकि बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिले।
बता दे कि Nanda Gaura Yojana 2025-26 का लाभ मुख्य रूप से राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा। अधिकतम परिवार की दो बेटियां योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरना होगा।
ये भी जाने –Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana: गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही महालक्ष्मी किट, यहां करें आवेदन
नंदा गौरा योजना ओवरव्यू
योजन का नाम | नंदा गौरा योजना |
राज्य | उत्तराखंड |
साल | 2025 |
लाभर्थी | राज्य की गरीब परिवार की बेटियां |
लाभ | 62000 रूपए की मदद |
वेबसाइट | https://www.nandagaurauk.in/ |
नंदा गौरा योजना के लिए जरूरी पात्रता
इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए पात्रताओं को पूरा करना होगा।
- योजना का लाभ केवल उत्तराखंड की बेटियों को दिया जाएगा।
- योजना का लाभ केवल गरीब परिवार की बेटियों को ही मिलेगा।
- बेटी को जन्म देने वाली महिला की आयु 18 बर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- परिवार की बार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नंदा गौरा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
Nanda Gaura Yojana Apply Form भरने के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी। जो की निम्लिखित है –
- कन्या शिशु की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता / पिता / अभिभावक के हस्ताक्षर
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की नकल या सभासद/पार्षद द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की प्रति
- संस्थागत प्रसव का प्रमाण पत्र
- जन्म पंजीकरण का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- माता और पिता / अभिभावक का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
नंदा गौरा योजना में आवेदन कैसे करें?
Nanda Gaura Yojana Form आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके भर सकते है –
स्टेप -1
- योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले https://www.nandagaurauk.in/ पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल वेबसाइट पर आपको ‘नए आवेदक/उपयोगकर्ता अभी पंजीकरण करें’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- यहाँ पर आपको पॉप पप पेज मिलेगा। जहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना सिटी का चुनाव करना हो और जानकारी दर्ज करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स में डालकर सबमिट करें।
- ओटीपी डालने के बाद आपको आधार कार्ड नंबर और पासवर्ड जो आप बनाना चाहते है उसे दर्ज करें और पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करते ही आपका पंजीकरण हो जायेगा।
स्टेप – 2
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.nandagaurauk.in/ पर जाएँ।
- वेबसाइट केर मुख्य पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन पर क्लिक करना होगा।

- लॉगिन करते ही आपको आवेदन फॉर्म भरें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा यहां से आपको ग्रामीण या शहरी का चुनाव करें।
- अब आपको अपना जिला, ब्लॉक, नगर आदि का चुनाव करें।
- अब लड़कीं का आधार नंबर, माता पिता का नाम दर्ज करें।
- अब आगे आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- लड़कीं का 12वीं पास का साल दर्ज करें।
- परिवार की मासिक आय चुनें।
- यह सभी जानकारी नोट करने के बाद आपको आय प्रमाण पत्र संख्या, निवास प्रमाण पत्र संख्या, बैंक खाता आदि की सभी जानकारी लिखे।
- सभी जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप – 3
- तीसरे स्टेप में आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- आपको बता दे कि दस्तावेज का साइज 200kb से कम होंना चाहिए।
- सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करें। और प्रिंट निकाल लें।
- इस तरह से आपका आवेदन हो जाएगा।
Nanda Gaura Yojana 2025-26 FAQ
नंदा गौरा योजना किस राज्य की योजना है?
नंदा गौरा योजना उत्तराखंड राज्य की योजना है।
नंदा गौरा योजना में कितना पैसा मिलता है?
इस योजना के तहत 62 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
नंदा गौरा योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
नंदा गौरा योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
Nanda Gaura Yojana Official Website https://www.nandagaurauk.in/ है।
निष्कर्ष
आज हुक्मणी आपको अपने इस लेख में Nanda Gaura Yojana के बारे में सभी जानकारी साझा की है. हम आशा करते है की दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई होगी।