Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024: 21 साल की उम्र में मिलेगा बेटी को लाखों रुपए

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बालिकाओं के हित में कई कल्याणकरी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जब हम भारत सरकार की योजनाओं के बारे में बात करते है तो Sukanya Samriddhi Yojana का नाम सबसे पहले आता है। यह काफी महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत बालिका नाम पर एक बैंक खाता खुलवाया जाता है।

इस बैंक खाते में बालिका के माता-पिता 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते है। जमा की गई राशि पर सरकार की तरफ से चक्रवर्ती ब्याज दिया जाता है। जिससे बालिका का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकें। भारत में Sukanya Samriddhi Yojana Account खोले जा चुके है।

लेकिन इस योजना से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण जानकारी Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024 जिससे ज्यादातर लोग अंजान है। अगर आप भी उनमें से एक है। तो आज यहां आपको योजना से जुड़ी सभी जानकारी मिलने वाली है। आप अपनी बेहतर जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें-

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना है। इस योजना को भारत सरकार ने 22 जनवरी 2015 को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक बैंक खाता खुलवाया जाता है। जिसमें बालिका के माता-पिता न्यूनतम राशि 250 रुपए से लेकर अधिकतम 150000 रुपए प्रतिवर्ष जमा कर सकते हैं जमा की की राशि पर सरकार के द्वारा निर्धारित दर पर ब्याज मिलता है।

SSY Bank Account 0 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए खुलवाया जाता है। बैंक खाता खोलने के बाद 15 वर्षों तक नियमित रूप से बैंक खाते में राशि जमा की जाती है। जमकी की राशि पर सरकार के द्वारा निर्धारित ब्याज दर दिया जाता है। जिस लड़की की उम्र 21 वर्ष होने तक चलाया जाता है 18 वर्ष की उम्र पर उच्च शिक्षा या लड़कीं की शादी के लिए निकाला जा सकता है।

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
कब शुरू हुई 22 जनवरी 2015
किसने शुरू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लाभार्थी 10 बर्ष से कम आयु की बालिकाएं
निवेश राशि 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक
उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि अभिभावक अपने परिवार में जन्म लेने वाली बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं, उसकी पढ़ाई से लेकर उसकी शादी तक के खर्च का चिंतन हो जाता है। इन्हीं चिताओं से मुक्त करने के लिए भारत सरकार के द्वारा SSY Scheme को शुरू किया है।

इस योजना के तहत कोई भी गरीब परिवार इस योजना के तहत कोई भी गरीब परिवार अभिभावक अपनी बेटी के नाम से बैंक खाता खुलवा सकता है। और उसमें निवेश कर सकता है और जब लड़की 18 वर्ष की हो जाती है तब उसे पैसे का इस्तेमाल उसके शादी या पढ़ाई के लिए कर सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर 2024

बेटी के नाम पर निवेश करने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना काफी महत्वपूर्ण सी योजना है इस योजना की सबसे बड़ी खास बात है कि आज देश भर में सभी सरकारी योजनाओं में से सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली योजनाओं में यह योजना शामिल है।

खाताधारकों को हर साल SSY Interest Rate 2024: 8.2% की दर से ब्याज दिया जाता है। ऐसे में कुछ साल तक एक निश्चित अमाउंट निवेश करने पर बालिका यानी कि आपकी बेटी अच्छे पैसों की मालकिन बन सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को नीचे दिए गए पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए बालिका के माता-पिता भारतीय नागरिक होने चाहिए
  • योजना के तहत एक परिवार की केवल दो बालिकाएं इस योजना के तहत बैंक का खाता खुलावा सकती हैं।
  • SSY Bank Account खुलवाने के लिए बालिका की आयु 10 बर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका के नाम से केवल एक ही बैंक खाता खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म भरते समय कुछ दस्तावेजो की जरूरत होगी। जो की निम्लिखित है –

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता -पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट फ़ोटो

सुकन्या समृद्धि बैंक खाता कैसे खोलें?

अगर आप अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि बैंक खाता खुलवाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –

  • Sukanya Samriddhi Yojana Account खुलवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या नज़दीकी बैंक शाखा में जाना होगा।
  • यहां से आपको Sukanya Samriddhi Yojana Form प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।न
  • सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजो को फॉर्म के साथ अपलोड करें।
  • अब फॉर्म को वापस जमा कर दे।
  • इन तरह से आपके बालिका का बैंक खाता खुल जायेगा।

सरकार की अन्य योजनाएं –

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024 FAQ

सुकन्या समृद्धि योजना में कौन निवेश कर सकता है?

सुकन्या समृद्धि योजना में वह सभी भारतीय नागरिक निवेश कर सकते है। जिनकी बेटी की आयु 10 बर्ष से नीचे है।न

Sukanya Samriddhi Yojana का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखना है

SSY का पैसा कब निकाल सकते है?

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किए गए पैसे को बालिका की 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर निकाला जा सकता है

Post Office Scheme क्या है?

Post Office Scheme सरकार की एक निवेश बचत योजना है। जिसके तहत बेटियों का बचत बैंक खाता खोला जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

SSY Helpline Number है- 18002666868

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) ब्याज दर 2024 में 8.2% निर्धारित की गई है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024 के बारे में सभी जानकारी शेयर की है. आशा करते है दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई होगी। अगर आपको इस योजना से जुडी अन्य किसी जानकारी के बारे में जानना है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top