कन्या सुमंगला योजना Online Apply: बालिकाओं को सरकार दे रही है ₹25000, ऐसे भरें फॉर्म

Kanya Sumangala Yojana Online Apply: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा बेटियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु कन्या सुमंगला योजना का संचालन कर रही है। योजना के तहत गरीब परिवार में जन्म लेने वाली कन्या को सरकार की तरफ से उसके जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई कराने तक अलग-अलग किश्तों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।

अगर आआपके परिवार में भी बेटियां है तो आपके लिए UP Kanya Sumangala Yojana 2024 काफी कल्याणकारी योजना साबित हो सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को कुछ पात्रताओं को पूरा करते हुए Kanya Sumangala Yojana Online Apply करना होगा। जिसके बारे में आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी साझा करने जा रहे है। तो आइए जानते है-

Table of Contents

यूपी कन्या सुमंगला योजना क्या है?

कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों को सरकार की तरफ से ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि श्रेणी बार प्रदान की जाती है।

यह सहायता राशि केवल उन परिवार की बेटियों के लिए दी जाती है जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से गरीब हैं और अपना जीवन यापन गरीबी रेखा के नीचे कर रहे हैं। Mukhymantri Kanya Sumangala Yojana 2024 के अंतर्गत बेटी को 6 चरणों पैसा दिया जाता है, ताकि बालिका के पालन पोषण से लेकर उसकी शिक्षा में पैसे की तंगी का सामना न करना पड़े।

UP Kanya Sumangala Yojana 2024 Overview

योजना का नामकन्या सुमंगला योजना
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
साल 2024
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थी गरीब परिवार की बेटियां
उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और लड़की लड़के में भेदभाव को कम करना है।
लाभ ₹25000 की आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

आज के समय में भी लोगों के बीच लड़की एवं लड़के को लेकर काफी भेदभाव रहता है। लड़कियों और लड़कों के भेदभाव के चलते लड़कियों की पढ़ाई भी पूरी नहीं हो पाती हैजिस वजह से उनका विवाह जल्दी कर दिया जा सकता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अप कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और लड़की लड़के में भेदभाव को कम करना है।

ये भी पढ़िए –Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar: बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक का खर्च देगी सरकार, यहां से करें आवेदन

कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि

कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को 6 श्रेणी में सहायता राशि दी जाएगी। जो की निम्लिखित है –

क्रमांक योजना का लाभ कब – कब मिलेगाधनराशि
1 कन्या का जन्म होने पर ₹5000
2कन्या के जन्म के पश्चात एक बर्ष बाद टीकाकरण होने पर ₹2000
3कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर ₹3000
4कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹3000
5कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर
610वीं, 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नातक या 2 बर्ष का डिप्लोमा करने पर ₹7000

कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने के लिए पात्रता

कन्या सुमंगला योजना यूपी का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को नीचे दी गयी पात्रताओं को पूरा करना होगा –

  • बालिका का आवेदक परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की बार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक न हो
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं
  • एक परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • यदि किसी महिला को दूसरी बार प्रसव से जुड़वा बच्चे में तीसरी संतान में कन्या का जन्म होता है तो इस स्थिति में बालिका को योजना का लाभ दिया जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बालिका के माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बालिका का नवीनतम फ़ोटो
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • प्रवेश प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक

कन्या सुमंगला योजना Online Apply कैसे करें?

  • UP Kanya Sumangala Yojana 2024 Online Apply करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको शीघ्र संपर्क के सेक्शन में नागरिक सेवा पोर्टल का विकल्प मिलेगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा। यहां पर आपको मैं सहमत हूँ पर टिक करते हुए जारी रखे बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि आप नीचे देख सकते है।
  • अब आपके सामने Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2024 Registration Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर नीचे दिए गए Sent SMS OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। जिसे आपको दर्ज करके रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • अब आपको दोबारा वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाना होगा।
  • मुख्य पेज पर आपको नागरिक सेवा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको User name और पासवर्ड और ओटीपी की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही आप वेबसाइट के मुख्य पेज पर जायेंगे। यहाँ पर आपको UP Kanya Sumangala Yojana 2024 का विकल्प मिलेगा। इसके ऊपर क्लीक करें।
  • अब आपके सामने UP Kanya Sumangala Yojana 2024 Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • एक बार फॉर्म की जाँच करें और नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना में आपका आवेदन हो जाएगा,

कन्या सुमंगला योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में मौजूद संबंधित कर्मचारियों से आपको आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फार्म के साथ दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी या शहरी क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर जमा कर देना है.
  • इस तरह से कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के लिए आपका आवेदन हो जाएगा।
Kanya Sumangala Yojana Online Apply Click Here
Kanya Sumangala Yojana Form Click Here
Kanya Sumangala Yojana Application Status Click Here
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Official Website Click Here

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

यह उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई है कल्याणकारी योजना है जिसके तहत बालिकाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और लड़की लड़के में भेदभाव को कम करना है।

UP Kanya Sumangala Yojana 2024 के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत बालिकाओं को छह श्रेणी में कुल ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है।

यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना आवेदन फॉर्म कैसे भरें

UP Kanya Sumangala Yojana 2024 Online करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ऊपर दी गई है। आप ऊपर दिए की जानकारी को फॉलो करें।

क्या कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं

जी हां, आप संबंधित विभाग से कन्या सुमंगला योजना का आवेदन फार्म करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए कितनी आय निर्धारित की गई है?

कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए ₹300000 से अधिक वर्षिकाएं नहीं होनी चाहिए

ये भी पढ़िए –

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की है। हम आशा करते हैं कि दिए जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी और आप हमारे इस आर्टिकल में दिए जानकारी को फॉलो करके इस योजना में सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top