Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana: देशभर में किसानों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से अक्सर किसानों की फसल नष्ट हो जाती है, जिसका सीधा असर उनकी फसल के साथ-साथ उनकी आय पर पड़ता है। कई बार देखा जाता है कि प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ और सुख के कारण किसानों की फसल नष्ट हो जाती है तो किसान आत्महत्या तक कर लेते हैं।
लेकिन ऐसा न हो इसलिए झारखंड राज्य सरकार ने फसल राहत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत अगर किसानों की किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट होती है तो नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। ताकि किसानों की आय पर कोई फर्क ना पड़े।
अगर आप झारखंड राज्य के किसान निवासी है और योजना का लाभ उठाना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें, क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana से जुड़ी तमाम जानकारी को साझा करने जा रहे है। तो आइए जानते है-
Table of Contents
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024-25
झारखंड फसल राहत योजना जो कि झारखंड राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक मुआवजा योजना है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा राशि दी जाती है।
किसान की फसल सूखा, बाढ़ या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के कारण 30% से 50 के बीच नष्ट होती है तो योजना के अंतर्गत 3000 रुपए प्रति एकड़ की मुआवजा राशि दी जाती है, अगर फसल 50% से ज्यादा नष्ट होती है तो किसान लाभार्थी को 5000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा राशि प्रदान की जाती है।
योजना का लाभ लेने के लिए किसान लाभार्थी को कुछ पात्रता को पूरा करते हुए Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Apply करना पड़ता है जैसे कि अभी रबी फसल में नुकसान होने पर मुआवजा लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। राज्य के जिन किसानों की रबी की फसल नष्ट हुई है वह मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Overview
योजना का नाम | झारखंड फसल राहत योजना |
राज्य का नाम | झारखंड |
साल | 2024 -25 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | प्राकृतिक आवदा में नष्ट हुई फसल पर मुआवजा राशि प्रदान करना |
मुआवजा राशि | 3000 रूपए प्रति एकड़ से लेकर 5000 रूपए प्रति एकड़ तक |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए पात्रता
योजना का लाभ लेने के लिए किसान लाभार्थी को नींचे दी गयी पात्रता को पूरा करना होगा-
- आवेदक किसान लाभार्थी झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- किसान लाभार्थी के पास अपनी खुद की खेती करने योग्य जमीन होनी चाहिए।
- जो किसान बटाईदारी या पट्टे पर खेती करते हैं वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड फसल राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Form भरते समय कुछ दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी। जो कि निम्नलिखित है-
- आधार कार्ड
- खसरा एवं खतौनी
- भूमि से संबंधित कागजात
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फ़ोटो
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana आवेदन कैसे करें?
अगर आप झारखंड राज्य के किसान लाभार्थी हैं और आपकी फसल किसी प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई है और आप मुआवजा राशि प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके इस योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं-
- JRFRY Online Apply करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा। ।आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको पंजीकरण के सेक्शन में किसान पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- किसान पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
- इन फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करना होगा।

- Get OTP पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा जिसे आपको यहां वेरीफाई करना होगा और घोषणा पर अपनी सहमति देते हुए रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्टर बटन पर क्लिक करते ही पोर्टल पर आपका पंजीकरण हो जाएगा।
- आगे आपको फॉर्म में अन्य कई तरह की जानकारी जमीन का एरिया, फसल कौन सी है, फसल का मौसम, फसल की बुआई तिथि आदि को ध्यान से भरें।
- इसके बाद आगे आपको ममांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।
- एक बार फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें और Submit Button पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।
- आवेदन पूर्ण होने के बाद आपको आवेदन संख्या मिल जाएगी जिसे आपको नोट करके रख लेना है।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Status कैसे चेक करें?
- JRFRY Status Check करने के लिए आपको पोर्टल वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
- पोर्टल वेबसाइट पर आपको Login का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Login Page खुल जाएगा। यहां पर आपको मोबाइल संख्या का चुनाव करते हुए फसल मौसम का चयन करना होगा इसके बाद मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करके कैप्चा कॉड डालकर लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- लॉगिन करते ही आपके सामने आपका फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

- यहां पर आप अपना पूरा ब्यौरा चेक कर सकते है। यही से आपको पता चल जाएगा कि आपके फॉर्म का स्टेटस क्या है।
सरकार की अन्य योजनाएं –
- Ganga Kalyan Yojana: किसानों के लिए सरकार दे रही है बोरवेल और पंपसेट के लिए बंपर सब्सिडी, आज ही करें आवेदन
- Kamdhenu Yojana Odisha: 15 लाख डेयरी किसानों को होगा फायदा, यहां जानिए पूरी जानकारी
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Related FAQ
झारखंड फसल राहत योजना क्या है?
यह झारखंड राज्य सरकार की योजना है जिसे किसानों के हित मे शुरू किया गया है।
झारखंड फसल राहत योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
योजना का लाभ लेने के लिए किसान लाभार्थी को आवेदन करना होगा
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Ka Paisa Kab Milega?
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Form भरने के बाद संबंधित विभाग के द्वारा जांच की जाएगी। जांच करने के बाद आपके बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी।
निष्कर्ष
आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024 के बारे में सभी जानकारी साझा की है। आशा करते है दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रही होगी। अगर आपको योजना से जुडी अन्य किसी जानकारी के बारे में जानना है तो कमेंट करके पूछ सकते है.