Janam Praman Patra Download: अगर आपने पहले से अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा रखा है और उसे अब आप डिजिटल फॉर्मेट में किसी आवश्यक कार्य के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आज का हमारा लेख काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

क्योंकि आज हम आपको आपको अपने इस लेख में Janam Praman Patra Download की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है।जिसे फॉलो करके आप महज 2 मिनेट में अपना जन्मप्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है-
जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति की जन्मतिथि की पुष्टि करता है। इसका इस्तेमाल सरकारी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट और विद्यालय में एडमिशन के लिए किया जाता है।
जन्मप्रमाण पत्र भारतीय नागरिक पोर्टल वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बनवा सकते है। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के साथ-साथ digilocker.gov.in पोर्टल वेबसाइट से महज 2 मिनेट में डाउनलोड भी कर सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जो कि आपके पास होना जरूरी है। बाकी जरूरी दस्तावेज की सूची कुछ इस प्रकार है-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जन्म प्रमाण पत्र संख्या
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
यहां करें जन्मप्रमाण पत्र डाउनलोड
अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपना Birth Certificate डाउनलोड कर सकते है-
- Birth Certificate Download करने के लिए सबसे पहले आपको Google Play Store पर जाना होगा। गूगल प्ले स्टोर पर आपको Digilocker App को डाउनलोड करना होगा।
- ऐप डाउनलोड करने के3 बाद मोबाइल में साइन अप करना होगा।
- साइन अप करने के बाद आपको लॉगिन करना होगा।
- अब आपको सर्च विकल्प में जाकर Birth Certificate लिखक सर्च करना होगा।
- अब आपको Birth Certificate Register General Of Indian का विकल्प मिलेगा। इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नया पेज मिलेगा यहां पर आपको जन्म प्रमाण पत्र संख्या को दर्ज करना होगा और जन्मतिथि दर्ज करके Get Documents के बटन पर क्लिक करना होगा।
- Get Documents के बटन पर क्लिक करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र आपके सामने आ जायेगा। यही से आप इसे डाउनलोड कर सकते है।
- अब इसका इस्तेमाल आप अपने कार्य के लिए कर सकते है.
Birth Certificate Download
जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करें – यहाँ क्लिक करें
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाएं – यहाँ क्लिक करें
ये भी जानिए –Anuprati Coaching Yojana: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानिए पूरी जानकारी