Har Ghar Har Grahani Yojana: हरियाणा राज्य में रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से छुटकारा दिलाने के लिए राज्य सरकार ने हर घर हर गृहिणी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के लिए मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है।
हरियाणा राज्य सरकार ने इस योजना के तहत राज्य के लगभग 50 लाख बीपीएल परिवार धारकों को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस योजना को 12 अगस्त 2024 में शुरू किया गया था।
क्योंकि इस योजना को हाल ही में शुरू किया गया था। इसलिए अभी हरियाणा राज्य के ज्यादातर परिवारों को योजना के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, जिस वजह से वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, लेकिन हरियाणा राज्य के हर गरीब बीपीएल परिवार धारक को इस योजना का लाभ मिल सके।
इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम Har Ghar Har Grahani Yojana से जुड़ी सभी जानकारी साझा करने जा रहे हैं तो आप अपनी बेहतर जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Table of Contents
हर घर हर गृहिणी योजना क्या है?
Har Ghar Har Grahani Yojana Haryana राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को 12 अगस्त 2024 को राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत राज्य के लगभग 50 लाख बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को मात्र ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
इस योजना को थोड़ा सरल शब्दो मे समझें तो वर्तमान समय मे हरियाणा राज्य में गैस सिलेंडर की कीमत 804 रुपए है। सिलेंडर लेते समय गृहणी को पूरे 804 रुपए देने होंगे। लेकिन Har Ghar Har Grahani Yojana Portal पर पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में सब्सिडी के रूप में 304 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह से 800-304 करे तो कुल सिलेंडर के लिए 500 रुपए ही देने होंगे।
इस योजना का लाभ ग्रहणियों तक पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष 1500 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी को Har Ghar Har Grahani Yojana Haryana Portal पर जाकर Har Ghar Har Grahani Yojana Online Apply करना होगा।
Har Ghar Har Grahani Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | हर घर हर गृहिणी योजना |
राज्य | हरियाणा |
कब शुरू हुई | 12 अगस्त 2024 |
लाभार्थी | बीपीएल कार्ड धारक परिवार |
लाभ | 500 रूपए में दिया जाएगा गैस सिलेडर |
योजना के लिए बजट | प्रतिबर्ष 1500 करोड़ रूपए |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://epds.haryanafood.gov.in/ |
हर घर हर गृहिणी योजना का उद्देश्य
हरियाणा राज्य में काफी ऐसे गरीब परिवार निवास करते हैं जिनके परिवार की महिलाओं को परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण चूल्हे पर भोजन पकाना पड़ता है। जिस वजह से महिलाओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लेकिन महिलाओं को खाना पकाते समय किसी तरह की समस्या का सामना ना हो इसलिए हरियाणा राज्य सरकार ने गरीब एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को सस्ती दरों पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए Har Ghar Har Grahani Yojana की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत हरियाणा राज्य सरकार अंतोदय एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर मुहैया करावेगी। योजना का लाभ आसानी दिया जा सकें। इसके लिए राज्य सरकार ने Har Ghar Har Grahani Yojana Portal epds.haryanafood.gov.in लांच किया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करके लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

हर घर हर गृहिणी योजना के लिए पात्रता
haryana gas cylinder scheme apply करने के लिए लाभार्थी को नीचे दी गयी पात्रता को पूरा करना होगा –
- योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के नागरिको को दिया जायेगा।
- अन्तोदय और बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक के परिवार की बार्षिक 1 लाख 80 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को Har Ghar Har Grihni Registration करना होगा
हर घर हर गृहिणी योजना के लिए दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करते समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी, जो की निम्नलिखित है –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- फॅमिली आईडी
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- 2 पासपोर्ट फोटो
हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना में आवेदन कैसे करें?
अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी है और इस योजना अक अलाभ लेना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके Har Ghar Har Grahani Yojana Online Registration कर सकते है –
- सबसे पहले आपको Haryana Har Ghar Har Grahani Yojana Portal वेबसाइट https://epds.haryanafood.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको Registration Form का विकल्प मिलेगा जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।

- अब आपको दुसरा पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको Parivar Pehchan Patra(Family ID) को दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड डालकर Sent OTP पर क्लिक करना होगा

- आपके मोबाइल नंबर ओटीपी जाएगा जिसे आपको यहाँ वेरीफाई करना होगा।
- ओटीपी वेरीफाई करते ही आपके सामने Har Ghar Har Grahani Yojana Form खुल जाएगा
- इस फॉर्म में आपको मांगी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और नीचे दिए गए सबमिट बटन क्लिक करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका योजना हो आवेदन हो जायेगा।
- यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन संख्या मिल जाएगी जिसे आपको नोट करके रख लेना है.
Har Ghar Har Grahani Yojana Registration Status कैसे चेक करें?
- इसके लिए भी सबसे पहले आपको Har Ghar Har Grahani Yojana Official Website https://epds.haryanafood.gov.in/ पर जाना होगा
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Registration Status का विकल्प मिलेगा। जिसके ऊपर आपको सक्लिक करना होगा।
- अब आपको अब आपको दुसरा पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको Parivar Pehchan Patra(Family ID) को दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड डालकर Sent OTP पर क्लिक करना होगा
- मोबाइल नंबर पर भेजा गयाः ओटीपी वेरीफाई करें।
- वेरीफाई करते ही आपके सामने स्टेटस का पूरा ब्योरा निकलकर आ जाएगा।
सरकार की अन्य योजनाएं –
- PM Awas Yojana Gramin List 2024-25: पीएम आवास योजना की नई सूची हुई जारी, यहाँ करें चेक
- PM Vishwakarma Yojana 2024 | क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना, किसे मिलेगा लाभ, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana Online Apply: श्रमिकों को सरकार देगीं हर महीने ₹3000 की पेंशन, यहां जानिए पूरी जानकारी
Har Ghar Har Grahani Yojana FAQ
हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ किसे मिलेगा?
haryana gas cylinder yojana का लाभ राज्य के गरीब एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को दिया जाएगा।
हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ क्या है?
Har Ghar Har Grahani Yojana Haryana के तहत राज्य सरकार बीपीएल कार्ड धारक परिवार को 500 रूपए में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है.
हर घर हर गृहिणी योजना हरियाणा का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार को कम दामों में सिलेंडर उपलब्ध कराना है.
हर घर हर गृहिणी योजना के लिए पात्रता क्या है?
Har Ghar Har Grahani Yojana में आवेदक लाभार्थी के परिवार की बार्षिक 1 लाख 80 रूपए से कम होनी चाहिए।
योजना के तहत कितने रूपए में सिलेंडर मिलेगा
इस योजना के तहत महज 500 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा।
हर घर हर गृहिणी योजना में आवेदन कैसे करें?
Har Ghar Har Grahani Yojana Official Website https://epds.haryanafood.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है.
निष्कर्ष
आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हर घर हर गृहिणी योजना के बारे में सभी जानकारी साझा की है, आशा करते है आप हमारे लेख में दी गयी जानकारी को फॉलो करके योजना में आवेदन कर चुके होंगे।