Birth And Death Registration: अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत पड़ रही हैं। तो आपको कही भी जाने की जरूरत नही है। क्योंकि हाल ही में गृह मंत्रालय के रजिस्टार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया है।

जहां से आप आसानी से ऑनलाइन घर बैठे महज 5 मिनेट में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इसके लिए आपको इस नए पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाना होगा। जिसकी जानकारी आज हम आपको अपने इस लेख में देने जा रहे है।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल क्या है?
हाल ही में भारत सरकार गृह मंत्रालय के रजिस्टार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक नया पोर्टल लांच किया गया है। जहां से लाभार्थी जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जबकि अभी तक लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां वहां सरकारी कार्यालय में भटकना पड़ता था। जिसके चलते उनका काफी समय खराब होता था।
लेकिन भारतीय नागरिक घर बैठे इसने पोर्टल की मदद से अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस पोर्टल पर जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कैसे कर सकते हैं? उसकी जानकारी नीचे उपलब्ध है।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस नए पोर्टल की मदद से ऑनलाइन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने चाहते है तो उसके लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो की आपके पास होना चाहिए। जरूरी दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्रकार है –
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन हेतु दस्तावेज
- माता पिता का आधार कार्ड
- माता -पिता का मोबाइल नंबर
- बच्चा पैदा हुआ उसका शपथ पत्र
- अगर बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो उसकी रशीद
- माता -पिता का निवास प्रमाण पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन हेतु दस्तावेज
- मृत व्यक्ति का आधार कार्ड
- व्यक्ति की मृत्यि का प्रमाण
- आवेदनकर्ता एवं मृत व्यक्ति के बीच क्या संबंध उसका उसका प्रमाण
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल पंजीकरण कैसे करें?
इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/ पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन में जनरल पब्लिक लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा इसके ऊपर क्लिक करें।
अब आपको साइड में साइन अप का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें। अब आपको साइन अप फॉर्म मिलेगा। जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद मांगेगा दस्तावेजों को अपलोड करें और नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करते ही इस पोर्टल पर आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/ पर जाना होगा और वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन में जनरल पब्लिक लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा इसके ऊपर क्लिक करें।
अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज करना होगा और सेक्युर्टी कोड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज आ जाएगा। मुख्य पेज पर आपको मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के अलग – अलग विकल्प मिल जायेंगे। आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है उसके ऊपर क्लिक करें।
अब आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गयी जानकारी को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन हो जाएगा।
Birth And Death Registration
पोर्टल वेबसाइट लॉगिन – यहाँ क्लिक करें
पोर्टल वेबसाइट साइन अप – यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म – यहाँ क्लिक करें
अप्लाई करने की प्रक्रिया –यहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट –यहाँ क्लिक करें
ये भी जाने –Janam Praman Patra Download: सिर्फ 2 मिनट में यहाँ से करें जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड